फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कर्फ्यूः पंजाब यूनिवर्सिटी का सभी कॉलेजों को आदेश, कर लें ऑनलाइन पढ़ाने की तैयारी

Fri, 27 Mar 2020 03:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
यूजीसी के आदेश के बाद पीयू ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को आदेश दिए हैं कि वह विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन तैयारी करें। इसके लिए तैयारी कर विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाएं। आदेश के बाद कॉलेजों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यूजीसी ने बुधवार को पीयू को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पढ़ाई विद्यार्थियों की प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन प्लेेटफार्म तैयार कर लें। यह आदेश मिलने के बाद पीयू ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिए हैं। कहा है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गूगल क्लास, यूट्यूब वीडियो, मेल, पॉर्टल का सहारा लें। साथ ही फीडबैक भी पीयू ने मांगा है।

कहा है कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करके हमें अवगत कराया जाए। मालूम हो कि यूजीसी के आदेश आने से पहले ही पीयू ने सभी शिक्षकों को आदेश जारी कर यह कहा था कि वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने के तरीके बताएं। सुझाव मांगे और आए भी। इस पर पीयू ने शिक्षकों को काम करने के लिए कहा है। कहा ये भी है कि यदि विद्यार्थी संतुष्ट हो जाते हैं तो शिक्षण कार्य प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई परीक्षाओं के लिए पीयू ऑनलाइन आवेदन करवा रहा है। साथ ही अन्य तैयारियां भी पीयू की चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें