फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंगेतर का मोबाइल चुराने के शक में दो बच्चों को निर्वस्त्र कर पेड़ से उल्टा लटका पीटा

विज्ञापन
दो नाबालिग बच्चों को अगवा करके बंधक बनाने के लिए पेड़ से उल्टा लटका कर मारपीट करने वाले तीनों आ
विज्ञापन
मनीमाजरा। मंगेतर का मोबाइल चुराने के शक में दो नाबालिग बच्चों को जंगल में ले जाकर पेड़ पर उल्टा लटकाकर निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले विनोद, गली नंबर पांच मनीमाजरा टाउन के राहुल और धनास निवासी राहुल के रूप में हुई है। वहीं, मामले में फरार आरोपी की मंगेतर की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने बीते 25 अगस्त को उनके बेटे और उसके दोस्त को अगवा कर शास्त्री नगर के जंगलों में ले गए। वहां दोनों बच्चों को निर्वस्त्र कर पेड़ के साथ उल्टा लटका कर बुरी तरह पिटाई की और वीडियो बना लिया। पिता को घटना का पता तब चला जब यह वीडियो वायरल होकर उनके पास पहुंची। उन्होंने वीडियो में अपने बेटे को देख उससे पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि आरोपी विनोद की मंगतेर का 25 अगस्त को मोबाइल चोरी हो गया था। इसी शक में विनोद उसे व उसके दोस्त को उठाकर पहले किसी के घर ले गया, जहां अपनी मंगेतर के सामने उन्हें बुरी तरह बेल्ट से पीटा। इसके बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ दोनों बच्चों को शास्त्री नगर के जंगल में ले गया और पेड़ पर उल्टा लटका कर पीटने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी तो बताया तो दोनों को जान से मार देगा।
बच्चों के साथ हुई क्रूरता का पता चलने पर पिता ने बुधवार को मामले की शिकायत आईटी पार्क थाना पुलिस को दी। इस पर आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर वीरवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। अदालत में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के सामने पिता को धमकाने पर एक और केस दर्ज
वीरवार को अदालत में पेशी के दौरान शिकायतकर्ता के पिता के सामने आ जाने पर आरोपियों ने पुलिस के सामने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 107, 151 का कलंदरा बनाकर एसडीएम की अदालत में पेश किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें