फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग: विपक्षी दलों ने कहा- खुद को आम आदमी की सरकार कहने वाली आप तुरंत दे राहत

Sun, 22 May 2022 07:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी 200 रुपये कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने भगवंत मान सरकार से वैट में कटौती कर जनता को राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल की कीमत 9.5 और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर कम किए हैं। इसके बाद ही पंजाब की सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गई है। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पेट्रोल-डीजल पर तत्काल वैट घटाने की मांग की है। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि खुद को आम आदमियों की सरकार बताने वाली आप को तत्काल इस पर फैसला लेना चाहिए। 

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये घटाने की मांग की है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी कर आम जनता व किसानों को राहत दी है। शर्मा ने कहा कि खुद को आम आदमी की सरकार कहने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर तुरंत वैट की दरों में कटौती कर राज्य की जनता को 10-10 रुपये की राहत देनी चाहिए। 

लंबे बिजली कटों से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान 14 से 16 घंटों के कटों से परेशान हैं। वह अपनी फसल की बिजाई महंगे भाव में डीजल खरीद कर करने में जुटे हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर किसानों और आम जनता को बहुत बढ़ी राहत दी है। 
विज्ञापन


वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में आप को पंजाब के लोगों ने भारी बहुमत से विधानसभा पहुंचाया है। ऐसे में पंजाब के लोगों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को केंद्र की तर्ज पर पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी कर तत्काल पंजाब के लोगों को राहत देनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी 200 रुपये कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने भगवंत मान सरकार से वैट में कटौती कर जनता को राहत प्रदान करने की मांग की है। जीवन गुप्ता ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर है, जिससे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़े हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में मोदी सरकार के इस निर्णय से जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तेल की कीमतों में कटौती करना, बहुत ही हिम्मत वाला निर्णय है। जीवन गुप्ता ने उज्ज्वला योजना के गैस सिलिंडर में 200 रुपये की कमी को भी सराहनीय कदम बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें