बिजली के कनेक्शन जोड़ने विपक्ष के नेता चन्नी
- फोटो : amar ujala
ये देखिए जनता के हित के लिए नेताजी क्या नहीं कर गुजरते वह भी तब जब विधानसभा चुनाव सामने हो। ऐसा ही एक नजारा सामने आया है कुराली में जब बिजली के कनेक्शन जोड़ने विपक्ष के नेता चन्नी बिजली के खंभे पर चढ़ गए।
अकाली-भाजपा सरकार को गांव की बिजली व पानी के बिलों को माफ करना चाहिए। यह बात विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में 12000 से अधिक गांव हैं। यदि अकाली-भाजपा सरकार किसानों के ट्यूबवेलों को फ्री बिजली दे सकती है तो गांवों में पानी के कनेक्शन क्यों नहीं दिया जाता।
इससे सरकार की गरीब विरोधी नीति का खुलासा होता है। चन्नी ने पीएसपीसीएल द्वारा गांव सेहों माजरा के काटे गए बिजली के कनेक्शन को जोड़ा। उन्होंने गांव वासियों को भरोसा दिया कि यदि अगली बार पीएसपीसीएल ने बिजली काटी तो वह डीसी ऑफिस रोपड़ के सामने प्रदर्शन करेंगे।
जिक्रयोग है कि पीएसपीसीएल ने करीब 15 दिन पहले गांव सेहों माजरा की बिजली काट दी थी। इस कारण गांव वालों को मजबूरन रोजाना की जरूरतो के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। गांव में पेयजल की समस्या पैदा हो गई थी।