गुरुग्राम में बनेगा 9.40 करोड़ से हॉकी एस्ट्रोटर्फ
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 9.40 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा। यह कार्य वित्त वर्ष 2022-23 में पूरा कर लिया जाएगा। विधायक सुधीर सिंगला द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में संदीप सिंह ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी।
खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री ने सदन को अवगत करवाते हुए कहा कि इसके अलावा गुरुग्राम जिले के गांव फाजिलपुर में लगभग 2.04 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 10 प्रशिक्षक और 08 कनिष्ठ प्रशिक्षक हैं जो विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
राई में स्थापित होंगे दो बिजली सब स्टेशन
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र के गांव पालड़ी में 1×10 एमवीए और मनोली में 2×10 एमवीए के साथ 33 केवी के दो सब स्टेशन स्वीकृत किए गए हैं। पालड़ी और मनोली में प्रस्तावित नए 33 केवी सब स्टेशन वित्त वर्ष 2023-24 में शुरू होना संभावित है। विधानसभा में राई के विधायक मोहनलाल बड़ोली के सवाल के जवाब में दी।