फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार फिर घिरी: वैक्सीन के बाद अब फतेह किट खरीद को विपक्ष ने मुद्दा बनाया, आप ने सीएम से मांगा इस्तीफा

Mon, 07 Jun 2021 07:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी और भाजपा ने पंजाब में फतेह किट की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया। शिअद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह घोटालों की सरकार चला रहे हैं। वहीं आप ने इस प्रकरण में कैप्टन से सीधे इस्तीफा मांग लिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में है, सरकार वहीं पर ही जवाब देगी।
विज्ञापन
भगवंत मान, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन मुनाफे पर बेचने के बाद पंजाब सरकार कोरोना की 'फतेह किट' की खरीद को लेकर घिर गई। विपक्षी दल खरीद प्रक्रिया में घोटाले की आशंका जता रहे हैं। आप नेताओं ने इसमें बड़े घोटाले की आशंका जताई है। 837 रुपये कीमत वाली फतेह किट 1338 में खरीदे जाने का आरोप लगाया है। शिअद नेताओं ने कैप्टन पर घोटालों की सरकार का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी के दौर में भी घोटाले करने का रिकॉर्ड कायम किया है। आप नेताओं ने कहा कि फतेह किट खरीदने के लिए कैप्टन सरकार ने पहले तीन अप्रैल को निविदा निकाली थी, जिसमें 837.78 रुपए प्रति किट का मूल्य तय किया गया था। इस निविदा के तहत छह महीने में इनकी आपूर्ति करनी थी।

आप नेताओं ने बताया कि कैप्टन सरकार ने इस किफायती निविदा के बजाय 20 अप्रैल को दूसरी निविदा जारी की। इसके तहत 1226.40 रुपये प्रति किट खरीदने का समझौता किया। सरकार ने दूसरी निविदा के तहत 50 हजार फतेह किट खरीदी। जबकि संबंधित कंपनी के पास मेडिकल लाइसेंस भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने सात मई को और किट खरीदने के लिए अलग से निविदा निकाली। इसमें 1338 रुपये के हिसाब से फतेह किट खरीदने का समझौता किया। तीसरी निविदा के जरिए कैप्टन सरकार ने एक लाख 50 हजार किटें 1338 रुपये प्रति किट के हिसाब से खरीदीं।

मान ने आरोप लगाया कि किट 837.78 रुपये में मिल रही थी, उसी किट को कैप्टन सरकार ने 500 रुपये महंगी कीमत पर 1338 रुपये में खरीदना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का अब कैप्टन के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया। आप मांग करती है कि कैप्टन तुरंत मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें। 

घोटाला सरकार का नेतृत्व कर रहे कैप्टनः शिअद
शिरोमिण अकाली दल (शिअद) के नेताओं ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिअद प्रवक्ता ने इस मामले पर कहा है कि पंजाब में कैप्टन घोटालों की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। कोरोना फतेह किट और वैक्सीन को निजी अस्पतालों को बेचे जाने में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। पंजाब सरकार ने फैसला वापस लेकर यह बात साबित भी कर दी है।

भाजपा ने लगाया ये आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनुज भंडारी पहले ही पंजाब सरकार पर आरोप लगा चुके है कि मंत्रियों ने अपने ही चहेतों को फतेह किट मुहैया करवाने के लिए निविदा उनके ही अनुरूप बनाई।

उन्होंने आरोप लगाया है कि एक सप्लायर को सरकार ने पहले एक फतेह किट के लिए 837 रुपये का रेट दिया था, बाद में उसी सप्लायर को 940 रुपये के हिसाब में आर्डर दिया गया। बाद में इसी फतेह किट को सरकार ने 1226 रुपये में खरीदा। यही नहीं उसके दस दिन के बाद उसी सप्लायर से 1326 रुपये में डेढ़ लाख किट का और आर्डर दे दिया गया। 
यह मामला हाईकोर्ट में है, सरकार कोर्ट में ही इसका जवाब देगी। बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें