शिकायत में पुरुषोत्तम ने कहा कि नितिन गर्ग ने अपने सहयोगी को दो लाख रुपये लेने के लिए कहा। इससे पहले ही शिकायतकर्ता ने सीबीआई को सूचना दे दी। इसके बाद सीबीआई टीम ने आरोपी के बठिंडा के गणेश नगर स्थित घर पर दबिश दी थी। मामले में सीबीआई ने आरोपी नितिन गर्ग के अलावा उनके नौकर प्रिंस को भी गिरफ्तार किया था।
ये हुआ घर व दफ्तर से बरामद
सीबीआई टीम ने नितिन गर्ग के बठिंडा स्थित आवास पर दबिश दी थी। गर्ग के घर व दफ्तर से 15.60 लाख रुपये की नकदी, एक किलो 620 ग्राम सोना, 60 लाख की कीमत के हीरे, पांच लाख रुपये की चांदी, परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर 26 बैंक अकाउंट, दो बैंक लॉकर के दस्तावेज मिले थे। गर्ग इन संपत्ति से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाए थे।