फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भूली-बिसरी जमा राशि पाने का मौका, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आपका पैसा, आपका अधिकार के तहत पुराने खाते, एफडी और बीमा पॉलिसियों की जांच की अपील
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पुराने बैंक खातों, सावधि जमा (एफडी), बीमा पॉलिसियों और अन्य निवेशों में लावारिस पड़ी रकम वापस पाने के लिए केंद्र सरकार ने आपका पैसा, आपका अधिकार अभियान शुरू किया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग का यह अभियान 21 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। चंडीगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वित्तीय अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की महाप्रबंधक निधि भार्गव ने लोगों से पुराने खातों और निवेशों की जांच कर संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करने की अपील की।
यूडीजीएएम पोर्टल से मिलेगी जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक के यूडीजीएएम पोर्टल के जरिए बैंकों में जमा लावारिस राशि का पता लगाया जा सकता है। इसके बाद संबंधित बैंक में दावा किया जा सकता है।
केवाईसी और नॉमिनी अपडेट रखें
निधि भार्गव ने केवाईसी और नॉमिनी का विवरण अपडेट रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक संजीव झा, आरबीआई के एलडीओ सिमरनदीप सिंह, नाबार्ड के डीडीएम अश्विनी कुमार, बैंक अधिकारी, बैंक मित्र और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें