फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: क्या पाकिस्तान भागने की फिराक में अमृतपाल? अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी चौकसी, जवानों की संख्या बढ़ाई गई

Mon, 20 Mar 2023 03:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट (पंजाब)

सार

पुलिस ने भी सीमा की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति गांवों दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत बीएसएफ व पुलिस के अधिकारियों को दें। हुसैनीवाला बार्डर, ममदोट व फाजिल्का के अलावा अमृतसर के बार्डर पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अमृतपाल और उसके साथियों पर एक्शन के बीच अचानक भारत-पाकिस्तान सीमा पर जवानों की संख्या बढ़ाकर गश्त तेज कर दी है। खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि अमृतपाल के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं। इसी को ध्यान में रख पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बता दें कि पंजाब से पाकिस्तान की 550 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान वाहनों और घोड़ों से फेंसिंग के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


अमृतपाल के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन जारी है। कई जिलों में दबिश दी जा रही है। पुलिस को चकमा देकर अमृतपाल भाग चुका है। ऐसे में आशंका है कि कहीं अमृतपाल सरहद पार कर पाकिस्तान न भाग जाए। यही वजह है कि पंजाब से सटी साढ़े पांच सौ किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। दिन-रात सरहद पर गश्त की जा रही है। पुलिस ने भी सीमा की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति गांवों दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत बीएसएफ व पुलिस के अधिकारियों को दें। हुसैनीवाला बार्डर, ममदोट व फाजिल्का के अलावा अमृतसर के बार्डर पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

उधर, खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अमृतपाल के समर्थकों का इतिहास खंगाला जा रहा है। पंजाब पुलिस भी गैंगस्टरों और आपराधिक व्यक्तियों पर पैनी नजर रख रही, क्योंकि ये लोग भी आईएसआई और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क हैं। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। लोगों शांति बनाने की अपील भी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह की दो फोटो भी साथ में भेजी
अमृतपाल के पाकिस्तान भागने की आशंका को केंद्रीय गृह मंत्रालय गंभीरता से ले रहा है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल को सतर्क करने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि अमृतपाल की पगड़ी वाली और बिना पगड़ी वाली दो तस्वीरों के साथ सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल की सभी इकाइयों को एक संदेश भेजा गया है। साथ ही उन्हें सतर्क रहने और सीमा चौकियों पर तैनात सभी कर्मियों को जागरूक करने को कहा गया है। इसके अलावा ग्रामीण चौकस कमेटियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें