फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज

Thu, 06 Nov 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग डेढ़ साल के इंतजार के बाद कालका-कटरा ट्रेन को हरी झंडी मिल गई है। ये ट्रेन 11 नवंबर से चलेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन


अंबाला के सांसद रत्न लाल कटारिया और कालका से विधायक लतिका शर्मा कालका से ट्रेन को फ्लैग ऑफ करेंगे। वर्ष 2013 के रेल बजट में पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने इस ट्रेन की घोषणा की थी।

तब से ये प्रोजेक्ट अधर में लटका था। अब उत्तर रेलवे ने इसे चलाने की घोषणा कर दी है। इस ट्रेन के चलने से माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी हो जाएगी। लंबे समय से लोग इस ट्रेन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 8 घंटे में पहुंचा देगी कटरा

ये ट्रेन कालका से शाम 7 बजे चलेगी और 7:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से चलकर सुबह 4.35 बजे ट्रेन कटरा पहुंच जाएगी। वापसी में ये ट्रेन रात को साढ़े 9.30 बजे कटरा से चलेगी और सुबह 6.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचा देगी।

स्लीपर का किराया 340 रुपये
ट्रेन में 4 स्लीपर कोच हैं जबकि एक थर्ड एसी और 1 कोच सेकिंड एसी है। 6 कोच जनरल हैं। स्लीपर का किराया 340 रुपये होगा। थर्ड एसी का किराया 820 रुपये और सेकिंड एसी का 1165 रुपये होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें