फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच- 32 में आज से पहले की तरह संचालित होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में 25 दिनों के बाद सोमवार को ओपीडी सामान्य रूप से संचालित की जाएगी। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 6 दिसंबर से फिजिकल ओपीडी बंद कर दी गई थी। केवल टेलीकंसल्टेशन और ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया जा रहा था। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के काम पर ना होने के कारण इमरजेंसी और इनडोर की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त थी।
विज्ञापन

जीएमसीएच- 32 रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. लोविश कुमार गर्ग ने बताया कि नीट काउंसलिंग के लिए सरकार की तरफ से संतोषजनक निर्णय आने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। डॉक्टर 31 दिसंबर की रात से काम पर लौट आए हैं। फिलहाल इमरजेंसी और वार्डों में ड्यूटी की जा रही है। सोमवार से ओपीडी में भी पहले की तरह मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। वहीं, अस्पताल के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि डॉक्टरों के काम पर वापस आने के साथ ही सारी व्यवस्थाएं पहले की तरह संचालित की जा रही हैं। इलेक्टिव सर्जरी भी शुरू कर दी गई है। इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार से ओपीडी का संचालन भी पहले की तरह किया जाएगा। उन्होंने बढ़ते हुए संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मरीजों से अपील की है कि ओपीडी में आने के दौरान संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें