फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: ओपी चौटाला ने जजपा पर बोला हमला, कहा– पार्टी में मची भगदड़ रोकने के लिए समझौते जैसे भ्रमित करने वाले संदेश फैलाए जा रहे

Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

ओपी चौटाला के कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी जजपा का वजूद खत्म हो चुका है। जेजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मची हुई है। इस भगदड़ को रोकने के लिए समझौते जैसे भ्रमित करने वाले संदेश फैलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने जजपा पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी जजपा का वजूद खत्म हो चुका है। जजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मची हुई है। इस भगदड़ को रोकने के लिए समझौते जैसे भ्रमित करने वाले संदेश फैलाए जा रहे हैं। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती है। इसलिए जो लोग भ्रमित होकर जजपा में चले गए थे अब घर वापसी करने लगे हैं।

विज्ञापन

 

चंडीगढ़ में जारी बयान में इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि मैंने कभी व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धांतों और अनुशासन से समझौता नहीं किया। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी जिन्होंने सत्ता के नशे में चूर होकर अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे अन्नदाता पर लाठियां बरसाईं। देशद्रोह के केस दर्ज किए और इस दौरान शहीद हुए किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया। इन लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत इनेलो को तोड़ने की कोशिश की और प्रदेश की जनता को भ्रमित कर उनका वोट लिया।

 

यह भी पढ़ें: Farmer Protest: कमेटी बनाने के बाद भी सरकार ने नहीं भेजा बातचीत का निमंत्रण नाराज किसान आज बना सकते हैं दिल्ली कूच की रणनीति  

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों से खबरें चल रही है कि चौटाला परिवार फिर से एक हो सकता है। सोमवार को दुष्यंत चौटाला ने दादा ओम प्रकाश चौटाला से आशीर्वाद लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो डाली थी। जिसके बाद परिवार व पार्टी के एक होने की संभावनाएं जताई जाने लगी। सोशल मीडिया पर भी इस विषय में दिनभर चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें