फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से परिजनों के शव लाना होगा आसान

Thu, 13 Nov 2014 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब लोग विदेश में मृत रिश्तेदार का शव आसानी से हासिल कर सकेंगे। प्रवासी भारतीय मामले मंत्रालय ने इसके आवेदन के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


नए सॉफ्टवेयर मॉड्यूल की ओर से दी जा रही इस सेवा की सहायता से कोई भी व्यक्ति ईसीआर देशों में रह रहे रिश्तेदारों की मौत होने पर उनके शव प्राप्त कर सकता है।

ईसीआर देशों में मलेशिया, जॉर्डन, यूएई, यमन, लेबनान, कतर, ओमान, कुवैत, ईराक, बहरीन, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, लीबिया, सूडान, सीरिया और थाईलैंड आदि शामिल हैं, जहां इमिग्रेशन जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंत्रालय के सामने मसला उठाया था कि लोगों को विदेशों से अपने मृत रिश्तेदारों केशव लाने में समस्या आ रही है। उन्होंने मंत्रालय से इस मामले में कदम उठाने की मांग की थी। इसके बाद यह सेवा शुरू की गई है।

इसका सॉफ्टवेयर प्रवासी मामले मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें लोग प्रक्रिया की ताजा स्थिति से भी अवगत होते रहेंगे।

ऑनलाइन आवेदन होते ही संबंधित देश की एंबेसी अपनी कार्रवाई शुरू कर देगी। औपचारिकताओं के बाद शव को परिजनों तक पहुंचाना यकीनी बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें