फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर मिलेगी दुकानों की डिटेल

Mon, 05 Jan 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप अपने शहर के शोरूम से बेहतरीन प्रोडक्ट घर बैठे भी खरीद सकेंगे। दुकानदारों को यह मंच प्रदान किया है ऑनलाइन शापिंग पोर्टल www.callmehomeindia.com ने, जिसका उद्देश्य सिटी के दुकानदारों को प्रमोट करना है। इस पोर्टल के जरिए शॉपिंग करने वालों को ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलेंगे।
विज्ञापन


अब स्मार्ट फोन यूजर्स के लिए पोर्टल की एक मोबाइल एप तैयार की जा रही है। कॉल मी इंडिया के निदेशक तरुण कुमार ने बताया कि यह शॉपिंग पोर्टल स्थानीय दुकानदारों को प्रमोट करने के लिए बनाया गया है। ऑनलाइन शापिंग के लिए पोर्टल तो काफी हैं, लेकिन जितने पोर्टल हैं, वे बड़े ब्रांड और इंटरनेशनल मार्केट से जुड़े हैं।

इसीलिए वह लोकल दुकानदारों के लिए यह मंच लेकर आए हैं। अब तक इस पोर्टल पर ट्राइसिटी के दो सौ दुकानदारों को रजिस्टर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर हरेक दुकान, उसका कांटेक्ट नंबर और उसके प्रोडक्ट की पूरी जानकारी दी गई है। प्रोडक्ट के ऑफर्स भी ग्राहकों को इसी में मिलेंगे।
विज्ञापन


दुकानदारों को मिलेगी राशि
इस पोर्टल के माध्यम से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या कैश ऑन डिलीवरी के आप्शन रखे गए हैं। जो दुकानदार इस पोर्टल के साथ रजिस्टर होगा, उसका एक खास एकाउंट पोर्टल से लिंक होगा। इससे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से शॉपिंग करने वालों द्वारा किया गया भुगतान संबंधित दुकानदार के खाते में ही जाएगा।

एक साल की फीस 10,800 रुपये
पोर्टल पर रजिस्टर होने वाले दुकानदारों से कॉल मी इंडिया द्वारा एक साल के लिए 10 हजार 800 रुपये लिए जाएंगे। यदि दुकानदार इतने रुपये एक साथ नहीं दे सकता है तो प्रति माह 1500 रुपये का विकल्प होगा।

दुकानदारों की करेंगे मार्केटिंग
शॉपिंग पोर्टल के डायरेक्टर तरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही कंपनी चंडीगढ़ में नुक्कड़ नाटक और शॉपिंग फेस्टिवल लगाएगी, ताकि पोर्टल और उसके दुकानदारों की जानकारी आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें