फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को अब नहीं पड़ेगा भटकना, अस्पतालों में मिलेगी पीजीआई जैसी ऑनलाइन सुविधा

Mon, 25 Nov 2019 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने एलान किया है कि एक दिसंबर से मरीजों की सारी जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर की जाएगी। सोमवार को परिवार कल्याण भवन में उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता के बाद सिद्धू ने कहा कि यह कदम राज्य के मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने रिकॉर्ड को हाथ से दर्ज करने के कारण इलाज में आने वाली देरी संबंधी मरीजों की चिंताएं दूर करने के लिए विभाग को एक संयुक्त प्रणाली लाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने पीजीआई के मॉडल का अध्ययन किया और ऐसे मॉडल का सुझाव दिया जो एक क्लिक से मरीजों की सारी जानकारी मुहैया करवा सकता है। 

बलबीर सिद्धू ने आगे कहा कि यह अतीत बन जाएगा जब जरूरतमन्द मरीजों को इलाज के लिए अपना मेडिकल रिकॉर्ड पास रखने के लिए बहुत परेशानी झेलनी पड़ती थी और यह राज्य भर में आम बीमारियों को श्रेणीबद्ध करने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर सभी सब डिविजनल अस्पताल भी ऑनलाइन प्रणाली से जुड़ जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग की लैबोरेटरियां 3 महीने के समय के अंदर इस प्रणाली के अधीन होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं की कमी के मुद्दे के स्थायी तौर पर हल करने के लिए मंत्री ने कहा कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कोर्पोरेशन सभी सरकारी अस्पतालों को ऑनलाइन सर्वर के साथ जोड़ने जा रही है जो खुद ही दवाओं का ऑर्डर जनरेट करेगी और साथ ही अपने आप दवाओं के री-ऑर्डर के स्तर संबंधी भी अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली लगभग 2500 किस्मों की मुफ्त दवाओं के भंडारण पर भी निगरानी रखना आसान हो जायेगा।

उन्होंने सिविल सर्जनों को हिदायतें जारी की कि मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ की अलग तौर पर पहचान करने के लिए वह हर समय पहचान पत्र पहनें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकारी अस्पतालों में यूनीफॉर्म के लिए बजट जारी किया जायेगा। मीटिंग में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट, जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य संभाल प्रोग्राम, सरबत सेहत बीमा योजना, टीबी कंट्रोल प्रोग्राम, कैंसर कंट्रोल प्रोग्राम आदि की भी समीक्षा की गई।

इस मौके पर चेयरमैन पंजाब हेल्थ सिस्टम कारर्पोरेशन अमरदीप सिंह चीमा, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी कुमार राहुल, पंजाब सिस्टम कारपोरेशन के एमडी मनवेश सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा, ओएसडी डा. बलविन्दर सिंह, डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं अवनीत कौर, डायरेक्टर परिवार कल्याण रीटा भारद्वाज मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें