फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग से बचाव के चलते सेक्रेड हार्ट और टेंडर हार्ट में आज लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में छोटे बच्चों में बढ़ते संक्रामक रोगों के लक्षणों के चलते वीरवार को दो और निजी स्कूलों ने शुक्रवार को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। इनमें सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 और टेंडर हार्ट स्कूल-33 शामिल हैं। बता दें कि पिछले दो दिनों में छह निजी स्कूलों ने एहतियातन प्राइमरी सेक्शन की कक्षाएं बंद कर दी हैं। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी और निजी स्कूलों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए वीरवार को एडवाइजरी जारी की है। हालांकि सरकारी स्कूलों के प्राइमरी सेक्शन की कक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 ने वीरवार को शिक्षकों और अभिभावकों को व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजा है कि एक दिन के लिए शुक्रवार को कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम में संचालित की जाएगी। जानकारी के अनुसार स्कूल के कुछ बच्चे इसी हफ्ते शहर के निजी स्कूल में आयोजित हुई एमयूएन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। बच्चों में संक्रामक रोग के लक्षण पाए गए हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और चेन ब्रेक करने के लिए एक दिन के लिए स्कूल बंद किया गया है। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। इसके कारण पूरे दिन का अंतराल आ जाएगा।
टेंडर हार्ट में प्राइमरी सेक्शन की छुट्टी, अन्य की ऑनलाइन कक्षाएं
टेंडर हार्ट स्कूल की ओर से वीरवार को नोटिस जारी किया गया है कि अखबार से मिली जानकारी के अनुसार प्राइमरी सेक्शन के बच्चों में संक्रामक रोगों के लक्षण देखे जा रहे हैं। इसका मतलब है कि शहर में बच्चों में किसी तरह का संक्रमण फैल रहा है। वहीं स्कूल में भी एलकेजी के एक बच्चे की दोपहर को हाथ-मुंह के संक्रमण होने की शिकायत मिली है इसलिए प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, कक्षा-1 और दो की शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। वहीं अन्य कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम में संचालित की जाएगी। शुक्रवार और शनिवार को अवकाश रहेगा और सोमवार से स्कूल सामान्य माध्यम में संचालित होगा। अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों पर नजर बनाए रखें और कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर की परामर्श लें।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को जारी किया नोटिस
चंडीगढ़ के स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को हाथ, पैर और मुंह के संक्रमण के मामले आने के बाद स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने वीरवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में संक्रामक बीमारी की टेस्टिंग और पीजीआई में रेफरल पॉइंट और इस बीमारी के बारे में डिटेल जानकारी अटैच की है। नोटिस में यह उल्लेख किया गया है कि पीजीआई के डॉ. गुरसिमरन (मोबाइल: 93373-00001) को स्कूलों से सैंपल कोआर्डिनेट करने के लिए नोडल पर्सन के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। सैंपल स्कूल की हेल्थ टीम की ओर से लिया जाएगा और डॉ. गुरसिमरन के माध्यम से पीजीआई के रिसर्च ब्लॉक ए के 6वें फ्लोर स्थित वायरोलॉजी डिपार्टमेंट के रूम नंबर-616 में भेज जाएंगे। साथ ही बीमारी को बेहतर समझ के लिए एचएफएमडी के बारे में लक्षणों और बचाव संबंधी जानकारी भी नोटिस के साथ भेजी गई है।
कोट्स :
किसी भी सरकारी स्कूल से नहीं मिली शिकायत
सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। डरने की कोई बात नहीं है। सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई मामला या शिकायत नहीं आई है इसलिए ऑनलाइन कक्षाओं की कोई योजना नहीं बनाई गई है। स्कूलों से सैंप्लिंग की कोऑर्डिनेशन के लिए एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त कर दिया है। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें