फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः चंडीगढ़ के कॉलेजों में एमए और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए शुरू हुए ऑनलाइन दाखिले

Thu, 15 Oct 2020 02:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बुधवार को शहर के सभी 12 सरकारी और निजी कॉलेजों में एमए, पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए जॉइंट प्रॉस्पेक्टस लांच किया। शिक्षा निदेशक रुबिंदर जीत सिंह बराड़ ने प्रॉस्पेक्टस जारी किया। बराड़ ने बताया कि कोविड-19 के हालातों को देखते हुए एमए के लिए होने वाली दाखिला परीक्षा को रदद् कर दिया है। मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदक 15 अक्टूबर से वेबसाइट पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक प्रॉस्पेक्टस www.dhe.chd.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष सारी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है।

3500 सीटों पर होंगे दाखिले
परास्नातक पाठ्यक्रम (एमए/एमकॉम/एमएससी/एमपीएड) में लगभग 3500 सीटें हैं। इसके अलावा सरकारी और निजी कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में लगभग 800 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाई जा रही है।
विज्ञापन


सीट मिलने पर आएगा एसएमएस
शिक्षा निदेशक आरएस बराड़ ने बताया कि दाखिला काउंसलिंग भी ऑनलाइन ही आयोजित होगी। इसके लिए आवेदक की कॉलेज में सीट पक्की होने और उसे फोन में शुल्क जमा करने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा। आवेदकों को अपना सही व्हाट्सएप नंबर और कामकाजी मेल आईडी उपलब्ध करवानी होगी, जिससे उनके साथ संपर्क किया जा सके।

पीजीजीसी-42 ने तैयार किया प्रॉस्पेक्टस
परास्नातक पाठ्यक्रम 2020-2021 के लिए ऑनलाइन जॉइंट प्रॉस्पेक्टस तैयार करने की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग चंडीगढ़ ने पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 को दी थी। शिक्षा निदेशक आरएस बराड़ ने प्राचार्य प्रो. निशा अग्रवाल और प्रोेफेसर लखवीर सिंह, सोनिया सिकंद, सुधीर कुमार शर्मा और निधि गोयल के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

इन 12 कॉलेजों में कर सकते हैं आवेदन

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज -11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज- 46, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स- 42, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश-32, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50 और निजी कॉलेजों में डीएवी कॉलेज-10, एसडी कॉलेज-32, एमसीएम कॉलेज -36, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 और गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन-26 में आवेदन कर सकते हैं।

दाखिले के ध्यान रखने योग्य बिंदु
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 अक्टूबर
2. आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अक्टूबर शाम 5 बजे तक
3. प्रोविशनल मेरिट लिस्ट : 24 अक्टूबर दोपहर 3 बजे
4. अंतिम मेरिट लिस्ट : 26 अक्टूबर शाम 4 बजे
5. कॉलेजों में दाखिला शुरू : 27 अक्टूबर
6. सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए www.dhe.chd.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
7. निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
8. सभी कॉलेजों में सभी कोर्स के दाखिले का शेड्यूल एक समान रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें