फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली में प्याज के दाम 25 रुपये तक गिरे, अब इतने में मिलेगा

Fri, 13 Dec 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
ट्राइसिटी के लोगों के लिए प्याज के बढ़ते दामों के बीच राहत भरी खबर आई है। प्याज के दाम 20 से 25 रुपये तक गिर गए हैं। व्यापारी इसके पीछे लोकल करनाल के प्याज की जल्द होने वाली आमद को बता रहे हैं। एक सप्ताह से ट्राइसिटी में प्याज के दाम 100 रुपये के पार हो गए थे। प्रशासन ने भी सस्ते प्याज के स्टॉल लगाने के लिए घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


इसी बीच राहत देने वाली खबर सेक्टर-26 की मंडी से ट्राइसिटी के लोगों को मिली है। प्याज के दाम में 20 से 25 रुपये तक की गिरावट देखी गई। अफगानी प्याज 80 से गिरकर 60 रुपये पहुंच गया। 90 रुपये में बिकने वाला अलवर का प्याज अब 70 रुपये में बिका। सबसे ज्यादा मांग में रहने वाला नासिक का प्याज 100 रुपये से गिरकर 75 रुपये तक पहुंच गया।

व्यापारी इसके पीछे का कारण करनाल से जल्द शुरू होने वाले लोकल प्याज की आमद को बता रहे हैं। वहीं मार्केट कमेटी का कहना है कि केंद्र से प्याज मंगाने के बाद प्याज के दाम में यह गिरावट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम खुलते ही गिरेंगे और दाम
प्याज के व्यापारियों ने बताया कि अभी मौसम खराब है। इस कारण से प्याज के दाम में गिरावट कम हुई है। जैसे ही मौसम खुल जाएगा, तो दाम में और गिरावट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें