फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिलाओं की सुरक्षा करेगा OACC, जानिए क्या है ये?

Thu, 27 Aug 2015 02:12 PM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के मौके पर सरकार महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ओएसीसी की तोहफा देने जा रही है। ये तोहफा है ओएसीसी यानी ‘वन स्टॉप क्राइसेस सेंटर। इसके होने से यौन पीड़ित महिलाओं को इलाज, सुरक्षा, कानूनी सलाह सहित अन्य जरूरी जानकारियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हरियाणा सरकार की ओर से ये सेंटर खोले जाएंगे, वो भी महिला पुलिस थानों में। पुलिस प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन पर महिला थाने के उद्घाटन के दिन ही इस सेंटर की भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा ओएससीसी
जब कोई पीड़ित केंद्र में पहुंचेगी तो सबसे पहले उसकी स्थिति को देखते हुए फ्री इलाज मुहैया कराया जाएगा। फिर अधिकारी पीड़ित को सुरक्षा घेरे में रखेंगे ताकि आरोपी उस तक न पहुंच सके। इलाज के बाद पीड़ित को कानूनी कार्रवाई करने के लिए सही कानूनी पहलुओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

पुलिस के उच्च अधिकारियों की मानें तो सेंटर अपराधियों को सजा दिलवाने में काफी मददगार साबित होगा। क्योंकि पीड़ित को केंद्र के अधिकारी सभी पहलुओं पर तैयार कर देंगे ताकि केस कमजोर न हो। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

निर्भया कांड से लिया था सबक

वन स्टॉप क्राइसेस सेंटर खोलने की मांग दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को पैरा मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद उठी थी। तभी निर्भया फंड की स्थापना की गई थी। इसी फंड के तहत पूरे देश में करीब 660 वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर खोले जाने की योजना थी। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है कि ओएससीसी के लिए फंड कहां से जारी किया गया है।

दुराचार और तेजाब पीड़ित के लिए था जरूरी 
ओएससीसी सबसे ज्यादा दुराचार और तेजाब पीड़ित के लिए जरूरी होगा। ऐसे मामलों में पीड़ित को तुरंत मेडिकल राहत और उचित कानूनी सलाह की जरूरत होती है। 2015 में जुलाई तक दुराचार के 24 केस दर्ज हो चुके हैं।

प्रचार के भी निर्देश
पुलिस प्रशासन हेड क्वार्टर से ओएससीसी के प्रचार संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। ओएससीसी के कार्ड छपवाकर महिला संस्थानों, गर्ल्स स्कूल और कॉलेजों में भिजवाएं जाएंगे। साथ ही यहां नोटिस भी लगवाएं जाएं।
विज्ञापन

ये विभाग होंगे महिला थाने में शिफ्ट

महिला थाने में बृहस्पतिवार को महिला हेल्पलाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसलिए दिनभर महिला हेल्पलाइन नंबर बंद रहेगा। महिलाएं 100 नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं। थाने में महिला सेल, चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर सहित अन्य विभाग शिफ्ट किए जाएंगे।

महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा- एसपी
एसपी शशांक आनंद ने बताया कि ओएससीसी के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि पीड़ित किसी के दबाव या इलाज के लिए नहीं भटकेगी। आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें