फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारियों पर फायरिंग मामले में अब तक एक शूटर गिरफ्तार, बाकी छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई की कोठी और सेक्टर-9 में पुलिस मुख्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर एक शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामलों में पुलिस अब तक सिर्फ एक शूटर करण शर्मा को ही गिरफ्तार कर सकी है जबकि अन्य छह शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर थे।
विज्ञापन

बीते 31 मई को सेक्टर-33 स्थित अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला के घर पर कार सवार पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की कार बरामद कर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उसे काम सौंपा था। पुलिस ने दीपू की निशानदेही पर लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारों से रंगदारी वसूलने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था।
सेक्टर 34 थाना पुलिस को अब हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल, बच्ची और अमृतसर निवासी नितिन की पुलिस को तलाश है। वहीं वारदात के 2 दिन बाद यानी बीते 2 जून को सेक्टर 9 ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो शूटर होंडा अमेज कार में फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की साजिश रचने वाले नारायणगढ़ निवासी वेंकट को गिरफ्तार किया। मामले में सेक्टर 3 थाना पुलिस को कुरुक्षेत्र के पेहुवा निवासी शूटर अमरीक सिंह उर्फ रिंकू उर्फ टोपी और हिसार हंसी के रहने वाले शूटर दविंदर चावला की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें