फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवाओं ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एकबार फिर सूरज की तपिश के चलते गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। गर्म हवाओं और तेज धूप से सोमवार को ट्राइसिटी का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से अभी लोगों को कोई निजात नहीं मिलने वाली, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में ट्राइसिटी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बीते सात दिनों से चंडीगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को सुबह आंशिक बादल छाने के बाद मौसम खुल गया और गर्म हवाओं और तेज धूप से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तपिश बढ़ने के साथ ही बारिश की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन दो दिनों तक बारिश की कोई भी संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

अगले तीन दिनों में कितना बढ़ेगा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
16 जून 41.0 29.0
17 जून 41.0 29.0
18 जून 42.0 30.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें