फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, तरनतारन में चार हथियाबंद संदिग्ध दिखने से हड़कंप

Fri, 04 Oct 2019 10:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
गुरदासपुर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब में आतंकियों और संदिग्धों की हलचल से दहशत बढ़ गई है। शुक्रवार शाम तरनतारन शहर में चार हथियारबंद लोगों को देखे जाने से सनसनी फैल गई। इनपुट मिला है कि राज्य में दीपावली या उससे पहले बड़े आतंकी धमाके होने का खतरा है। इसके मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान से बारूद और विस्फोटक यहां आ चुका है। 

विज्ञापन


तरनतारन में शुक्रवार शाम को चार संदिग्ध लोग हथियारों के साथ देखे गए। इससे सनसनी फैल गई और पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई। बताया जाता है कि एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

शहर के प्रताप सिनेमा के पास शाम पांच बजे संदिग्ध लोगों को हथियारों समेत देखने की खबर फैल गई। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, चार हथियारबंद देखे गए। एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी चार लोग भाग गए। हालांकि पुलिस किसी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रही है। 

अमृतसर में एक और आतंकी गिरफ्तार

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के एक और आतंकी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम रोमनदीप सिंह उर्फ रोबिन है। रोमनदीप सिंह तरनतारन के सीमावर्ती कस्बे झब्बाल का निवासी है और उसे वहीं से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही एसएसओसी अब तक नौ आतंकवादियों को दबोच चुकी है।

विज्ञापन



 

इस बात की पुष्टि एसएसओसी के डीएसपी बलबीर सिंह ने की है। पाकिस्तान से हथियारों की खेप के साथ आए ड्रोन को जलाने में आकाशदीप, साजनप्रीत के साथ-साथ इस आतंकी का भी हाथ था। झब्बाल में मिले अधजले ड्रोन से हथियार बरामद होने के बाद इन तीनों आतंकवादियों ने सबूत नष्ट करने के लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना रंजीत सिंह नीटा के निर्देश पर ड्रोन को जलाया  था। 

जब इन तीनों आतंकवादियों से यह पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ तो अधजले ड्रोन को झब्बाल की बंद पड़ी एक चावल मिल के गोदाम में फेंक दिया था। एसएसओसी ने आकाशदीप से पूछताछ के बाद ड्रोन को बरामद कर लिया था। रोमनदीप की गिरफ्तारी साजनप्रीत सिंह से हुई पूछताछ के बाद की गई है। इससे पहले आकाशदीप से पूछताछ के बाद साजनप्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

तरनतारन विस्फोट के आरोपी को एनआईए ने कस्टडी में लिया 

तरनतारन के गांव पंडोरी गोलां में हुए बम विस्फोट में घायल गुरजंट सिंह को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार सुबह अपनी कस्टडी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी को गुरजंट के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का शक है। वहीं एनआईए ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में एसएसओसी द्वारा गिरफ्तार खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के नौ आतंकवादियों को कभी भी अपनी कस्टडी में ले सकती है।

 इन आतंकवादियों को फंडिंग जर्मनी से होती थी। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप मंगवाने वाला मास्टरमाइंड मान सिंह है जो अमृतसर जेल में है। मान सिंह ने पाक में बैठे रंजीत सिंह नीटा के निर्देश के बाद यह साजिश रची। नीटा फंडिंग के लिए जर्मनी में बैठे गुरजीत सिंह बग्गा के संपर्क में था। बग्गा नीटा के आदेश के बाद इन आतंकवादियों को फंड भेजता था। बग्गा ने इन आतंकवादियों को अब तक कितनी फंडिंग की, इस बारे में जांच एजेंसी अभी तक खामोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें