फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: छत में खेलते-खेलते बिजली की चपेट में आईं दो बच्चियां, एक की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 Oct 2023 02:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

छत पर खेलते वक्त राजदीप कौर और कोमलप्रीत कौर 11केवी लाइन की चपेट में आ गईं। परिजनों ने दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉ. नवदीप कौर ने राजदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाली राजदीप कौर के पिता विदेश में हैं। 
विज्ञापन
विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले के धालीवाल दोनां गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छत पर खेल रहीं दो बच्चियां 11 केवी बिजली की लाइन की चपेट में आ गईं। करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव धालीवाल दोनां में बच्चियां छत पर खेल रही थीं। तभी राजदीप कौर पुत्री धर्मपाल और कोमलप्रीत कौर पुत्री जसबीर सिंह 11केवी लाइन की चपेट में आ गईं। परिजनों ने दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉ. नवदीप कौर ने राजदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाली राजदीप कौर के पिता विदेश में हैं। बच्ची की मौत से इलाके में शोक की लहर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें