फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, एक संक्रमित मरीज मिला। मौलीजागरां निवासी 55 साल केपुरुष ने पीजीआई में इलाज केदौरान दम तोड़ दिया। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत हुई थी। लगातार दो दिनों में हुई दो मौत से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, महज एक संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमण दर 0.07 पर आ गई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मौत की रफ्तार नहीं थमी तो तीसरी लहर की शुरुआत तेजी से होगी।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिन की अवधि पूरी करने केबाद 5 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। पिछले 24 घंटे केदौरान 1450 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 7 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में एक्टिव केसों की संख्या 31 रह गई है। वहीं, अब तक 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें