फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Chandigarh: शहर में 151 दिन बाद कोरोना से एक मौत, 87 नए संक्रमित मिले

Wed, 27 Jul 2022 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1001 लोगों की जांच की। इनमें से 42 पुरुष और 45 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण दर 8.69 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं सबसे ज्यादा 13 मरीज मनीमाजरा से मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में 151 दिनों के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शहर में कोरोना से मौतों की संख्या 1166 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 87 नए संक्रमित मिले।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-46 निवासी 71 साल की वृद्धा की इलाज के दौरान मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ हृदय व किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि वृद्धा ने कोरोना टीके की सभी खुराक लगवाई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले 24 फरवरी को डड्डूमाजरा निवासी 72 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। वह भी मधुमेह, किडनी व उच्च रक्तचाप से ग्रसित था लेकिन उसने कोरोना टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई थी।
विज्ञापन

 

लंबे अंतराल के बाद हुई मौत को विशेषज्ञ चौथी लहर की शुरुआत का संकेत मान रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही लेकिन संक्रमण दर के साथ गंभीर मरीजों के बढ़ने और अब एक मौत होने से स्थिति खतरनाक होती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1001 लोगों की जांच की। इनमें से 42 पुरुष और 45 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण दर 8.69 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं सबसे ज्यादा 13 मरीज मनीमाजरा से मिले हैं।

भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ना खतरनाक
मौजूदा समय में शहर के विभिन्न अस्पतालों में 31 मरीज ऑक्सीजन बेड पर व 6 वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित मरीजों में संक्रमण की गंभीरता का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। अगर उस पर काबू नहीं पाया गया तो स्थिति बेकाबू हो सकती है।

छह स्कूलों में 315 बच्चों ने लगवाया कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों समेत चंडीगढ़ के छह स्कूलों में शिविर लगाया गया। इसमें 12 से 14 साल के 312 बच्चों को कोर्बोबेक्स की पहली व दूसरी खुराक लगाई गई। वहीं 1183 लाभार्थियों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। प्रिकॉशन डोज विभिन्न अस्पतालों के साथ संस्थाओं व कार्यालयों की मांग पर वहां भी शिविर आयोजित कर लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

स्कूलों में लगाए गए शिविर में 12 से 14 साल के बच्चों में सबसे ज्यादा 59 टीका जीएमएसएसएस धनास व जीएमएसएसएस सेक्टर 40 के 54 बच्चों ने लगवाया। लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बुधवार को आठ स्कूलों में शिविर लगाएगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों में कोरोना के साथ ही टिटनेस व डिफ्थीरिया का भी टीका लगाया गया। इसमें 21 बच्चों ने टीका लगवाया।

आज इन स्कूलों में लगेगा टीका
  • जीएमएसएसएस सेक्टर-26
  • जीएमएचएस सेक्टर-12
  • जीएमएसएसएस बहलाना 
  • जीएमएसएच सेक्टर-35
  • जीएमएसएसएस रायपुर खुर्द 
  • जीएमएसएसएस धनास 
  • रिहैबिलिटेशन सेंटर धनास
  • जीएमएसएसएस सेक्टर-15
शाम को यहां लगेगा टीका
  • जीएमएसएच सेक्टर 16 सिविल अस्पताल
  • सेक्टर-22 सिविल अस्पताल
  • सेक्टर-45 सिविल अस्पताल 
  • सिविल अस्पताल मनीमाजरा
 
स्कूलों में लगाए गए शिविर में बच्चों का उत्साह सराहनीय रहा। इसे देखते हुए स्कूलों की संख्या बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द अपने बच्चों को टीका लगवाकर कोरोना संक्रमण से बचाव में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। - डॉ. मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें