शहर में बैसाखी एंव खालसा पंथ की स्थापना को लेकर शनिवार को गुरद्वारा तालमेल कमेटी द्वारा नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
इस खुशी में शहर के सभी गुरद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इसके लिए धार्मिक समागम भी शुरू हो गए हैं।
नगर कीर्तन की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला जा रहा नगर कीर्तन फेज-5 स्थित गुरद्वारा श्री साहिबवाड़ा से शुरू होगा।
यह फेज-5 की मार्केट से होता हुआ फेज-4 गुरद्वारा कलगीधर सिंह सभा, फेज-2 डिप्लास्ट चौक से फेज-1 स्थित गुरद्वारा साहिब, फेज-1 स्थित डीसी दफ्तर से फ्रैंको लाइट प्वाइंट, फेज-2 स्थित गुरुद्वारा साहिब, मदनपुरा चौक, 3-5 की लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब फेज-3बी1 से फेज-7 की मार्केट के आगे से होता हुआ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब जाकर संपन्न होगा।