फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नतें पूरी होने पर भक्तों ने कराया मुंह से त्रिशुल आर पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोल्फ क्लब के सामने लेक पर रविवार को तमिलनाडु समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर शीतला माता की पूजा की। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर त्रिशूल मुंह के आर पार कराया। कुंडे लगवाकर रथ खींचे और अग्नि परीक्षा दी।
विज्ञापन

आयोजन श्री शीतला माता धर्म मंदिर फेज-2 बापूधाम सेक्टर-26 की ओर से किया जाता है। मंदिर के प्रधान आइनार ने बताया कि यह पूजा सावन के महीने में रविवार को की जाती है। यह पूजा उत्सव दक्षिण भारत के मद्रासी समुदाय के लोग मनाते हैं। इसमें सभी धर्मों व जाति के लोग शामिल होते हैं। शाम को झील से शोभायात्रा निकाली गई जो ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 होते हुए बापूधाम फेज-2 स्थित शीतला मंदिर पहुंची।
भक्त नंगे पैर देते हैं अग्नि परीक्षा
आइनार ने बताया कि शाम को 11 फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा अग्नि कुंड बनाकर इसमें 11 क्विंटल लकड़ी जलाकर अग्निकुंड बनाया जाता है। भक्त नंगे पैर अग्नि परीक्षा देते हैं। भक्त 11 या 21 दिन नंगे पैर चलते हैं। शाम को एक समय सादा भोजन कर व्रत का पालन करते हैं। मंगलवार को भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें