फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की दुकान का बिजली बिल 1.32 अरब

Sat, 25 Oct 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छोटी सी पान की दुकान का बिजली बिल 1 अरब 32 करोड़, कभी सुना है! लेकिन ये बिलकुल सच है। मामला हरियाणा के गोहाना का है।
विज्ञापन


गोहाना स्थित पुरानी अनाज मंडी गेट के समीप गिनती के गजों में बनी एक पान की दुकान का बिजली का बिल चौका देने वाला आया है। यह दुकान गुप्ता वाली गली में रहने वाले राजेश चौटाला की है।

उन्होंने बताया कि केवल 48 यूनिट का बिल 1 अरब 32 करोड़ आया है। उन्होंने बताया कि दुकान उसने किराये पर ले रखी है। यह दुकान स्वर्गीय डॉ. राम स्वरूप गुप्ता के परिवार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनर्जी चार्ज के रूप में 1 अरब

राजेश चौटाला को यह बिल 31 अक्तूबर की अंतिम तारीख से पहले चुकाना है, लेकिन वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बिल की राशि का प्रबंध इतने सीमित समय में करें तो कैसे करें। इसमें एनर्जी चार्ज के रूप में 1 अरब 7 करोड़, 64 लाख 270 रुपए दर्शाए गए हैं।

एडजस्टमेंट के नाम पर 21 करोड़, 89 लाख, 60 हजार 554 रुपए जोड़े गए हैं। बिजली निगम के एसडीओ सिटी बृजेंद्र मलिक ने कहा है कि कंप्यूटर में हुई किसी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो सकता है। वे इसकी जांच कराएंगे, कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो इसे ठीक कराकर नया बिजली बिल भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें