एक छोटी सी पान की दुकान का बिजली बिल 1 अरब 32 करोड़, कभी सुना है! लेकिन ये बिलकुल सच है। मामला हरियाणा के गोहाना का है।
गोहाना स्थित पुरानी अनाज मंडी गेट के समीप गिनती के गजों में बनी एक पान की दुकान का बिजली का बिल चौका देने वाला आया है। यह दुकान गुप्ता वाली गली में रहने वाले राजेश चौटाला की है।
उन्होंने बताया कि केवल 48 यूनिट का बिल 1 अरब 32 करोड़ आया है। उन्होंने बताया कि दुकान उसने किराये पर ले रखी है। यह दुकान स्वर्गीय डॉ. राम स्वरूप गुप्ता के परिवार की है।