पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला
- फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने सोचा था कि उन्हें जेल भेजने के बाद इनेलो खत्म हो जाएगा, लेकिन पार्टी के वफादार व समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत जनाधार बढ़ा ही है।
चौटाला ने कहा कि कहा कि उनकी छोटी सी गलती के कारण ही भाजपा की सरकार बनी है। अगर वे दो दिन और जेल नहीं जाते तो प्रदेश में इनेलो की सरकार बनना तय था। लेकिन अदालत का सम्मान करते हुए बीच में ही पार्टी का प्रचार छोड़कर जेल जाना उचित व ठीक समझा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाओ, थारा सात पीढ़ी का जुगाड़ कर दूंगा और तुम्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सिंघाना रोड स्थित इनेलो पार्टी कार्यालय में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर मुझे 3200 युवाओं को नौकरी देने के लिए 10 साल जेल में रहना पड़े तो मुझे कोई अफसोस नहीं है।