शिरडी साईं मंदिर के दानपात्र से ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर पुजारी चकरा गए। अब उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करें क्या न करें। दरअसल, नोटबंदी के इतने समय बाद भी पुरानी करेंसी लोगों के पास पड़ी है। चलन में न होने के चलते लोग इसे धार्मिक स्थलों पर रखे दानपात्रों में डाल रहे हैं। ऐसा ही कुछ चंडीगढ़ में हुआ।
यहां सेक्टर-29 स्थित शिरडी साईं मंदिर के दानपात्र से पुरानी करेंसी निकली। रविवार को दानपात्र को जब खोला गया और रुपयों की गिनती की गई तो 13 हजार रुपये की पुरानी करेंसी निकली। इसमें तीन वर्ष पहले बंद हो चुके एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट मिले हैं। 8 नोट एक हजार के और 10 नोट पांच सौ के थे।
मंदिर कमेटी ने फिलहाल नोट अपने पास जमा कर लिए हैं, लेकिन अब उनका क्या करना है, ये कमेटी को समझ नहीं आ रहा।