फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त सचिव के लिए पंजाब ने भेजा अधिकारियों का पैनल

Fri, 13 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने वित्त सचिव के लिए अधिकारियों का पैनल भेज दिया है। सरकार ने पैनल में तीन अधिकारियों का नाम भेजा है। जिसमें 1994 बैच के अधिकारी विकास प्रताप, 2001 बैच के गुरकीरत किरपाल सिंह और अरविंदर सिंह बैंस का नाम शामिल है।
विज्ञापन


इन तीनों अधिकारियों में से विकास प्रताप सीनियर हैं। इसलिए उनका नाम फाइनल होने की संभावना ज्यादा है। विकास प्रताप इस समय पंजाब में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सेक्रेटरी हैं। वहीं गुरकीरत किरपाल सिंह मार्कफेड केएमडी हैं। तीनों नामों से प्रशासन किसी एक नाम को फाइनल कर एमएचए की मंजूरी के लिए भेजेगा। एमएचए की मंजूरी मिलने के बाद ही यूटी को नया वित्त सचिव मिल पाएगा।

 पैनल देरी से आने के कारण मौजूदा वित्त सचिव सर्वजीत सिंह की रिलीविंग से पहले नया वित्त सचिव मिलना मुश्किल होगा। पैनल में से नाम फाइनल होने की प्रक्रिया में दो से तीन महीने का समय लगना तय है। वित्त सचिव सर्वजीत सिंह का 30 जनवरी को तीन साल का कार्यकाल चंडीगढ़ में समाप्त हो रहा है। 30 जनवरी को वह चंडीगढ़ से रिलीव हो जाएंगे। प्रशासन ने एसपी ट्रैफिक के लिए भी हरियाणा के आईपीएस शशांक आनंद का नाम फाइनल कर एमएचए की मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। अभी इस पर एमएचए की मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें