फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर यहां ऑटो पर सम-विषम फार्मूला लागू होगा

Thu, 07 Jan 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाद अब रोहतक में भी ट्रैफिक पर सम-विषम फार्मूला लागू करने की तैयारी है। इसका पहला ट्रायल या प्रयोग ऑटो पर किया जाएगा। अब सप्ताह के पहले दिन शहर में आधे ऑटो ही दौड़ेंगे। आने वाले सोमवार से इसकी शुरुआत होगी। सोमवार यानी 11 जनवरी को शहर में केवल विषम नंबर के ऑटो ही चल सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं, अगले सोमवार सम नंबर के ऑटो दौड़ेंगे। अभी यह व्यवस्था केवल सोमवार को ही लागू होगी। इससे सप्ताह के सबसे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले दिन जाम से राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि अभी अन्य वाहन सम-विषम के दायरे से बाहर रखे गए हैं।

बता दें कि बुधवार को एसपी शशांक आनंद के साथ हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष तस्वीर सिंह टांक और जिला प्रधान विक्की पहलवान सहित प्रतिनिधिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सुबह 8 से रात 8 बजे तक शहर में ऑटो चलेंगे।  
विज्ञापन


गड़बड़ी की तो भुगतना होगा जुर्माना
यदि विषम नंबर वाले दिन सड़क पर कोई सम संख्या वाला ऑटो चलता नजर आया तो उसके चालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिला प्रधान विक्की पहलवान ने बताया कि जुर्माने की राशि जिला प्रशासन की ओर से तय की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों की मानें तो पूरे शहर में करीब 12 हजार ऑटो हैं। इनमें से 9 हजार ऑटो शहर के रूटों पर चलते हैं। जबकि अन्य गांवों में संचालित किए जाते हैं।

निगरानी के लिए कमेटी गठित
व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ की तरफ से 21 सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष तस्वीर सिंह ने बताया कि  कमेटी सोमवार को सम संख्या वाले वाहनों की धरपकड़ कर जुर्माना लगाएगी। जाम का सबसे बड़ा कारण दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण होता है। सड़क के हिस्से तक दुकानदार सामान रखे होते हैं।  
शहर में नहीं चलेंगे बाहरी जिले के ऑटो
सम विषम फार्मूला लागू करने के साथ ही संघ की तरफ से बाहरी जिलों के ऑटो को शहर से बाहर निकालने की भी तैयारी कर ली गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में बाहरी जिलों के ऑटो पर भी नजर रखी जाएगी। उनका परमिट व अन्य दस्तावेज जांचने के बाद शहर के बाहर भेजा जाएगा। ताकि स्थानीय चालकों की कमाई प्रभावित न हो सके। इस काम में संघ की तरफ से ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाएगी।  

सम-विषम फार्मूले से सप्ताह के पहले दिन शहरवासियों को जाम से कुछ राहत मिलेगी। एसपी से बातचीत के बाद 11 जनवरी से विषम संख्या के ऑटो संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

- तस्वीर सिंह टांकी, प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें