फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस सेलीब्रेट करना है तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन

Wed, 25 Dec 2013 01:00 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए ट्राइसिटी के डिस्को, होटल और मॉल तैयार हैं। चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट के एंट्री प्वाइंट पर ही क्रिसमस ट्री लगाया गया है और बच्चों के लिए स्पेशल जोन तैयार किया गया है। यह क्रिसमस पार्टी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


होटल ताज में भी स्पेशल इंतजाम हैं। जीरकपुर शिमला हाईवे पर होटल यूएनए स्मार्ट मैंडरिन में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कंपीटीशन का आयोजन किया जा रहा है।

होटल के जनरल मैनेजर धर्मेंद्र राघव ने कहा कि फैंसी ड्रेस कंपीटीशन के लिए दो अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें से एक ग्रुप पांच साल तक और दूसरा पांच से दस साल तक के बच्चों का है।

इसमें हरेक ग्रुप के विजेता तीन बच्चों को इनाम दिया जाएगा। यह कंपीटीशन होटल परिसर में शाम तीन बजे से पांच बजे के बीच होगा।

होटल अल्टिस के एमडी गिन्नी चावला ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिए होटल के परिसर में कैमल राइड के साथ ही झूले लगाए गए हैं।

स्कोर, बज, ताओ और अल्फा क्यू डिस्को में भी क्रिसमस पार्टी आयोजित की जा रही है। होटल वेस्टर्न कोर्ट में भी पार्टी होगी।

23 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री
सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एलांते माल में 23 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री मुख्य ऑडिटोरियम में सजा है। दूसरी मंजिल पर सेंटा का कैसल है और सेंटा स्लेज तीसरी मंजिल पर है।
विज्ञापन


एलांते एक्सप्रेस यानी बच्चों की टॉय ट्रेन कोर्टयार्ड में खास तौर से तैयार की गई है। स्थानीय चर्च ग्रुप ने यहां कैरोल्स सिंगिंग की व्यवस्था की है।

मॉल में बच्चे सेंटा क्लॉज को पत्र लिखकर एक लैटर बॉक्स में डाल रहे हैं। इसमें दस बेहतरीन पत्रों को चुनने के बाद सेंटा उनको गिफ्ट प्रदान करेंगे। एलांते ने मॉल में मोनिका कैफे द्वारा एक विशाल कपकेक भी बनाया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें