फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी के स्टार्स ने कंपटीशन में दिखाया मेगा डांस

Wed, 25 Dec 2013 12:43 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सनकी ब्वायज का स्टाइलिश अंदाज...नन्हे बच्चों की दिलकश अदाएं और बालीवुड के संगीत पर थिरकते यंगस्टर्स।
विज्ञापन


यह है अमर उजाला, डब्लू एसजी इवेंट्स और सिटी इंटरटेनमेंट नेटवर्क द्वारा चंडीगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डांसिंग स्टार मेगा डांस कंपटीशन का दृश्य।

इसमें मस्ती के संग कंपटीटिव अंदाज भी दिखाई दिया। इस डांस कंपटीशन में सीनियर और जूनियर्स के बीच प्रतियोगिता हुई।

इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट नेशनल चीफ स्पोक्समैन एंड सीनियर वाइस प्रेसीडेंट शिरोमणि अकाली दल हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल थे।

इस मौके पर गेस्ट आफ आनर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के निदेशक राजेश जोगपाल रहे। यहां समाज सेवक नरेश कुमार गोयल भी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ के बालभवन में आयोजित इस डांस कंपटीशन में तीन ग्रुप बनाए गए थे। इसमें एक ग्रुप चार से आठ आयु वर्ग का था जबकि दूसरा ग्रुप नौ से बारह आयु वर्ग में था।
विज्ञापन


तीसरा ग्रुप 13 वर्ष से 16 आयु  वर्ग में था। इसके साथ ही बेबी शो का आयोजन भी किया गया। ग्रुप डांस में डी फाइन ग्रुप पहले स्थान पर रहा।

दूसरे स्थान पर क्रंपस ग्रुप रहा। तीसरे स्थान पर वननेस ग्रुप रहा। स्पेशल प्राइज कलालयम डांस ग्रुप को दिया गया। फैंसी ड्रेस कंपटीशन के दौरान मिस गीत कौर प्रिंसेस रहीं और भरत गुप्ता को प्रिंस चुना गया और अर्शिता पुंछी को स्पेशल प्रिंसेस बनाया गया।

सोलो डांस कंपटीशन में वसुंधरा को पहला इनाम, प्रणव को दूसरा, मंशा और अनन्या को तीसरा इनाम दिया गया। इसी कैटेगरी में स्पेशल प्राइज आफरीन और जान्हवी नागपाल को दिया गया।

9 से 12 आयु वर्ग में पहला इनाम तेजस्वनी को दिया गया दूसरा इनाम सिया शर्मा को मिला जबकि तीसरा पुरस्कार सान्वी को दिया गया। इस कैटेगरी में अनन्या और पाविनी को स्पेशल इनाम प्रदान किया गया।
विज्ञापन


13 से 16 आयु वर्ग में पहला इनाम अंकित को दिया गया दूसरा इनाम अभिषेक और तीसरा पुरस्कार विशाल को प्रदान किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल में राहुल गुप्ता और हरजीत सिंह, वंदना और श्विंकी शामिल रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें