पति पत्नी के झगड़े के चलते पीजीआई कैंपस में लगभग तीन घंटे तक ड्रामा चलता रहा। महिला नर्स जब ड्यूटी खत्म कर घर लौटी तो नाराज पति ने दो बच्चो समेत खुद को अंदर से लॉक कर लिया और दरवाजा खोलने से मना कर दिया।
जिसकेबाद घबरा कर नर्स ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। घंटो की मानमुनव्वल के बाद पति ने कमरा खोला। बाद में दोनों में समझौता हो गया।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब 1 बजे घटना की सूचना मिली की पीजीआई कैंपस के अंदर बने टॉइप-3 के घर में किसी ने बच्चों समेत खुद को अंदर से बंद कर लिया है।
फोन करने वाली पीजीआई में कार्यरत एक महिला नर्स है और उसको ही पीजीआई में मकान मिला हुआ है। रात करीब 1 बजे महिला नर्स ड्यूटी करके लौटी तो उसके पति ने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया।