फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू दफ्तर को जड़ा ताला, मुलाकात पर धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन एनएसयूआई ने मांगों के संदर्भ में बुधवार को प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट सेंटर पर स्थित डीएसडब्ल्यू दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इसके बाद डीएसडब्ल्यू पुरुष और महिला ने वार्डन के साथ बैठकर छात्रों के मुद्दों को सुना और एक सप्ताह में सभी मसलों को हल करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

पीयू एनएसयूआई से स्टूडेंट काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल ने बताया कि छात्रों ने मेस-कैंटीन के बढ़े हुए मूल्यों को वापस करवाने, छात्रावासों में कॉमन कमरे, जिम, टीवी कमरे, गेस्ट हाउस को खुलवाने, गेट नंबर 1 का समय बढ़ाकर 10 बजे तक खोलने आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जब अधिकारी नहीं आए तो रोष स्वरूप डीएसडब्ल्यू दफ्तर पर ताला जड़ दिया। इसके बाद छात्रों के रोष को देखते हुए डीएसडब्ल्यू पुरुष और महिला के साथ वार्डन ने बैठकर छात्रों के मुद्दों को सुना और आगामी हफ्ते तक सभी मसले हल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें