फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम समेत कई नेताओं का पुतला फूंक एनएसयूआई ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-26 में पीएम समेत कई भाजपा नेताओं का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी करते कहा कि भाजपा ने पूरे देश के संसाधन बेच डाले हैं। युवा लगातार बेरोजगार हो रहे हैं पर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेक्टर-26 पर एकत्रित हुए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि आज दशहरा है और इस दिन बुराइयों का अंत होना चाहिए। देश में बुराई नेता लेकर आ रहे हैं। ऐसे नेताओं की देश को कोई जरूरत नहीं है। पीएम से लेकर कई नेताओं की फोटो पुतले पर लगाकर जलाया गया। इस मौके पर पीयूसीएससी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सुखजीरत सिंह, अतिंदर जीत सिंह रोबी, राजकरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें