फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनएसयूआई ने पीयू के बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे देश के संसाधनों को बेचने में जुटे हुए हैं। वोटों के नाम पर बिहार में कोरोना वैक्सीन देने के वादे किए जा रहे हैं। आज के रावण के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीयू के बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी के जुमलों की दुकान लगाई है। यहां हवाई जवाज से लेकर रेल तक बिक रही हैं। प्रदर्शन के दौरान प्लास्टिक के डिब्बों में सांकेतिक वैक्सीन भी रखी, जिसे आवाज लगाकर बेचने को कहा गया। मनोज लुबाना ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार संसाधनों को बेचने पर तुली हुई है। वैक्सीन बिहार में देने के वायदे किए जा रहे हैं तो क्या जहां चुनाव नहीं होंगे, वहां के लोगों को वैक्सीन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें