फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की दौड़ में एनएसएस के स्वयंसेवक भी शामिल , अभियान चला कर फैला रहे है जागरुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को फिर से स्वच्छता रैंकिंग में नंबर एक पर लाने की दौड़ में अब स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हो गए हैं। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस के स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने शहरवासियों को जागरूक करना शुरू किया है। सभी विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से लोगों में जागरूकता ला रहे हैं। सेक्टर-17 प्लाजा, सुखना लेक जैसी जगह जहां अधिक संख्या में लोग आते हैं, वहां स्वच्छता का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। साथ ही रैली निकाल लोगों को कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना सिखाते हैं। इस पहल से प्रभावित हो कर नगर निगम ने इन्हे सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन

स्कूल की दीवार पर सजाया सुंदर बगीचा
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी प्राची मान बताती हैं कि स्कूल की एक दीवार को सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सुंदर वर्टिकल गार्डन में बदल दिया है। दीवार पर कोल्डड्रिंक की खाली बोतलों में पौधे उगाए गए हैं। वर्टिकल गार्डन को चित्रकारी कर और भी अधिक आकर्षक बनाया गया है।
घर-घर जा कर देते हैं सफाई की सीख
सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवक घर घर जाकर सूखे और गीले कचरे के निस्तारण के बारे में जानकारी देते हैं। साथ ही रसोई से निकले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने और उसको प्रयोग करने के तरीके भी बताते हैं।
विज्ञापन

शहर की सफाई हमारी जिम्मेदारी
शहर में सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी है। अपने साथियों के सहयोग से मैंने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है और आगे भी करती रहूंगी। -स्नेहा, एनएसएस स्वयंसेवक
लोगों को जागरूक करने में खुशी मिलती है
कोरोना काल में साफ सफाई रखना सबसे ज्यादा जरूरी रहा है। अपने साथियों के साथ मिलकर जब लोगों को जागरूक करता हूं तो बहुत खुशी महसूस होती है। -निखिल वर्मा, एनएसएस स्वयंसेवक
हर नागरिक को हो अपनी जिम्मेदारी का एहसास
रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हैं। शहर को एक दिन में नंबर एक नहीं बनाया जा सकता। लेकिन सब मिलकर प्रयास करेंगे तो एक दिन शहर जरूर नंबर एक पर आ जाएगा। - मयंक अठवाल, एनएसएस स्वयंसेवक
विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने पर गर्व महसूस होता है
स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी होने के नाते सभी स्वयंसेवक विद्यार्थिओं को मार्गदर्शन देना मेरी जिम्मेदारी है। सभी स्वयंसेवक अपना काम पूरी मेहनत से करते हैं। अपने कार्य के प्रति इन सभी के गंभीर व्यवहार से मुझे गर्व महसूस होता है। - प्राची मान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, जीएमएस स्कूल, सेक्टर-32
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें