फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई का करोड़ों का प्लॉट हड़पा, दो साल से काट रहा अदालत के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कनाडा निवासी एनआरआई नरेश कौशल ने अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की है ताकि उनके जैसे परेशान अन्य अप्रवासी भारतीयों को इंसाफ मिल सके। नरेश कौशल ने सोमवार को सेक्टर-27 स्थिति प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग बेहतर जिंदगी और अच्छी नौकरी के लिए घर से दूर विदेश चले जाते हैं लेकिन उनके पीछे उनकी प्रॉपर्टी हड़प ली जाती है, जिसके बाद उन्हें अदालतों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसा उनके साथ भी हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 16 साल बाद जब वह कनाडा से लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके माता-पिता और बहनों ने धोखे से एमडीसी सेक्टर-6 पंचकूला स्थित उनके करोड़ों के प्लॉट को बेच दिया है। अब वह अदालतों के चक्कर काट रहे हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान नरेश ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने से पहले अपनी मां के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी थी। इसी बात का फायदा उठाकर सभी ने मिलकर प्रॉपर्टी बेच दी, जिसके बाद नरेश ने अपने माता-पिता, बहनों और जीजा के खिलाफ शिकायत दे दी। उन्होंने यह भी कहा कि चंडीगढ़ और हरियाणा में एनआरआई की शिकायतों के लिए विशेष सेल नहीं है, जो ठीक प्रकार से कार्रवाई कर सके। इंसाफ के लिए वह 2 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्हें भारत के साथ-साथ कनाडा में भी कर अदा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें