फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 विभागों में एनआरआई कोटें की सीटें न रहें खाली, इसलिए नियम बनाएगी पंजाब यूनिवर्सिटी

Mon, 29 Jun 2020 01:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव बनाएगा विश्वविद्यालय
  • 78 विभागों में एनआरआई विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित
  • इस बार एनआरआई सीटों को भरना बड़ी चुनौती
विज्ञापन
Punjab University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विश्वविद्यालय एनआरआई कोटे से होने वाले दाखिलों के लिए नियम बनाने जा रहा है, ताकि दाखिले के दौरान सीटें खाली न रह सकें। इसके अलावा एनआरआई अधिक से अधिक दाखिले लेने आएं, उन्हें भी कुछ रियायतें दी जा सकती हैं। यह प्रस्ताव भी पीयू जुलाई के प्रथम सप्ताह में बनाकर पास करेगा।
विज्ञापन


पीयू के 78 विभागों में एनआरआई विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। दो से लेकर छह सीटें हर विभाग या कोर्स में हैं। 400 से अधिक सीटें एनआरआई स्टूडेंट्स के लिए हैं लेकिन यह दाखिले के दौरान नहीं भर पाती हैं। कई विभागों को एनआरआई स्टूडेंट मिल ही नहीं पाते।

इसके कारण खाली सीटों का प्रकार बदलकर यह अन्य विद्यार्थियों को दे दी जाती हैं। पीयू चाहता है कि सीटें खाली न रहें और एनआरआई स्टूडेंट भी आएं इसलिए पीयू एनआरआई को आकर्षित करने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन


इस बार एनआरआई सीटों को भरना बड़ी चुनौती
सूत्रों का कहना है कि कुछ छूट इन विद्यार्थियों को दी जा सकती है ताकि वे अधिक से अधिक पीयू में पहुंचे। इस बार पीयू के सामने इन सीटों को भरने की और ज्यादा चुनौती होगी क्योंकि दुनिया भर में कोरोना फैला हुआ है। इन छात्रों को कैसे आकर्षित किया जा सकेगा। हालांकि योजना बन रही है और जल्द ही सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें