फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई शिकायत निवारण सम्मेलन 10 को

Fri, 07 Feb 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग द्वारा अपनी किस्म का पहला एनआरआई शिकायत निवारण सम्मेलन आगामी 10 फरवरी को पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में सुबह 9:30 से दोपहर बाद 1:30 बजे तक करवाया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए आईजी एनआरआई पुलिस विंग गुरप्रीत कौर दिओ ने बताया कि यह सम्मेलन प्रवासियों की समस्याओं का मौका पर हल करने के उद्देश्य से आयोजित करवाया जा रहा है।

उन्होंने ने बताया कि पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों के मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए 15 पुलिस स्टेशनों की स्थापना की है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा निर्देश के तहत अब ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से मौके पर ही प्रवासियों की समस्याओं का हल करने का यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सम्मेलन दौरान एनआरआई पुलिस विंग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रवासियों की समस्याएं खुले सत्र के दौरान सुनी जाएंगी और उनका समयबद्ध पारदर्शी ढंग से हल निकाला जाएगा।

आईजी दिओ ने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर खुला विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा प्रवासियों से विवाह के मामलों में पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग मुहैया करवाई जाएगी और प्रवासियों को शिकायतों के मौजूदा स्टेटस संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने इसके साथ ही प्रवासी मामलों से संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह सभी मामलों की पूरी जानकारी साथ लेकर आएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें