फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल से लें चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी

Thu, 30 Jan 2014 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/दीपक शाही
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिले के अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अब स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए, शिकायतें और सुझाव देने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों में जल्द ही ऑनलाइन सिस्टम और हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगा। राज्य के सभी जिलों के गवर्नमेंट हास्पिटल का अपना एक अलग हेल्पलाइन नंबर होगा।

अगले 15 दिनों में इन हास्पिटलों में हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिए जाएंगे। इनमें हेल्पलाइन नंबर जिला अस्पतालोें में होगा, जबकि ऑनलाइन की सुविधा डिस्पेंसरी में आने वाले मरीजों को भी मिल सकेगी। ये सुविधाएं मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना (एमएमआईवाई) के तहत मिलेंगी।
विज्ञापन


इस हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन की सुविधा से मरीजों को इलाज की सुविधाओं के बारे में आसानी से तो पता चल ही जाएगा, यदि कोई डाक्टर या अस्पताल कर्मी सही तरीके से उनका इलाज नहीं करता है तो उसकी शिकायत भी हेल्पलाइन नंबर और ऑन लाइन सिस्टम के माध्यम से की जा सकेगी। इसकी रिपोर्ट सीधे स्वास्थ्य महानिदेशक के पास पहुंचेगी।

इसी सिस्टम के माध्यम से गवर्नमेंट हास्पिटल के डाक्टरों का तबादला भी किया जाएगा। इसके अलावा डाक्टरों की परफारमेंस रिपोर्ट भी उनके सीनियर ऑनलाइन सिस्टम और हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से महानिदेशक कार्यालय भेज सकेंगे।

योजना का अब तक इन्हें मिला लाभ
राज्य से सभी जिलों के अस्पतालों में 24 दिसंबर तक 11 लाख 14 हजार 147 मरीज ओपीडी में मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना का लाभ उठा चुके हैं।

इसके अलावा एक करोड़ 65 लाख 48 हजार 537 लोगों को फ्री मेडिसिन दी जा चुकी है। वहीं, 6829 मरीजों की फ्री सर्जरी और 90735 मरीजों को इनडोर की फ्री सर्जरी सुविधा दी जा चुकी है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें