फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ऑटो से खींचा पर्स, महिला सड़क पर गिरी

Thu, 30 Jan 2014 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्नैचरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। स्नैचरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सेक्टर-14/15 की डिवाइडिंग पर बाइक सवार स्नैचरों ने चलते आटो से महिला का पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


स्नैचरों ने महिला का पर्स इस कदर खींचा कि पर्स तो हाथ आ गया, लेकिन महिला भी आटो से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, बलटाना निवासी परमजीत ऑटो से सेक्टर-10 जा रही थी।

अमरटैक्स चौक पार करने के बाद जब वह सेक्टर-14/15 की डिवाइडिंग पर पहुंचीं तो एक बाइक ऑटो के नजदीक आई और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने परमजीत से पर्स छीन लिया, जोकि ऑटो से थोड़ा बाहर था।
विज्ञापन


स्नैचरों द्वारा पर्स खींचते ही परमजीत सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई, जबकि स्नैचर फरार हो गए। पर्स में करीब छह हजार रुपये और एक मोबाइल था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें