फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला पंच की कट गई चोटी, सच या अफवाह?

Wed, 19 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा)
विज्ञापन
महिला पंच की चोटी कटी
विज्ञापन
खोल खंड के पाड़ला गांव में दरवाजे बंद कर सो रही महिला पंच की चोटी आधी कट गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के गांवों में भी चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाड़ला गांव की महिला पंच ममता की मंगलवार दोपहर को चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। ममता के पति सुरेंद्र तंवर ने बताया कि दोपहर में बच्चे स्कूल से लौटे। बच्चों को खाना खिलाकर वह कमरे में आराम करने चले गए।

बच्चे दूसरे कमरे में टीवी देखने लगे। कुछ देर बाद बच्चे लौटे तो ममता सो रही थी और उसकी आधी चोटी जमीन पर कटी पड़ी थी। बच्चों ने तुरंत ममता को जगाया। जब उसने अपनी कटी चोटी देखी तो वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पंच की चोटी कटी
थोड़ी ही देर में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। इस संबंध में कुंड पुलिस चौकी प्रभारी भागीरथ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जिप्सी घुमाकर संदिग्ध की तलाश की। कोई संदिग्ध नहीं मिला, जांच जारी है।

मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। ना तो दरवाजा खुला और ना ही कमरे में काई आया फिर भी चोटी कटना आश्चर्य की बात है। सोमवार को समीपवर्ती राजस्थान के काठूवास में भी एक महिला की चोटी कटने की सूचना मिली थी।

उन्होंने आह्वान किया कि वे रात को अपने और बच्चों का पूरा ध्यान रखें। जैसे भी कोई हरकत हो पुलिस को तुरंत सूचना दें। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों ने सोशल मीडिया और वाट्सएप पर भी इस तरह की अफवाह फैली हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें