फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर दस्तक अभियान के तहत अब एक साथ निशाने पर दो लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुरू किए गए घर घर दस्तक योजना में अब रूटीन टीकाकरण भी किया जाएगा। घर-घर दस्तक अभियान के दौरान यह बात भी सामने आ रही है कि जीरो से पांच साल तक के बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिन्हें रूटीन टीके भी नहीं लगे हैं। ऐसे में एक साथ दो लक्ष्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया है ताकि कोविड के साथ ही रूटीन टीकाकरण के लक्ष्य को भी शत प्रतिशत पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान में विशेष रूप से 12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण की धीमी रफ्तार के कारण घर घर दस्तक शुरू किया गया है। इसमें क्षेत्र विशेष में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर लोगों को जागरूक करने के साथ ही टीकाकरण भी कर रही है। दो दिनों के अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 3 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया है, जिसमें पाया गया है कि कोविड के साथ ही बहुत से घरों में जन्म से 5 साल तक के बच्चों को अन्य जरूरी टीके नहीं लगाए गए हैं। इसलिए तय किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर में जाने पर कोविड के साथ ही अन्य रूटीन टीकाकरण का भी फीडबैक लेगी। जिन घरों के बच्चों में रूटीन टीकाकरण का लक्ष्य अधूरा मिलेगा उन्हें भी उस क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र जैसे चिह्नित किए गए स्थान पर टीका लगा दिया जाएगा। इससे जो परिवार बच्चों को अस्पताल ले जाकर टीका लगवाने में असमर्थ हैं उन्हें उनके घर के पास ही सुविधा मिल जाए।
31 जुलाई तक यहां चलेगा अभियान
धनास, कैंबाला, दड़वा, हल्लोमाजरा और कझेड़ी।
कोट
घर-घर दस्तक अभियान के दौरान घरों पर जाने से जन्म से पांच साल तक के बच्चों के टीकाकरण का भी फीडबैक लिया जा रहा है। कई घरों में बच्चों के टीकाकरण कार्ड अधूरे पाए गए हैं। इसलिए तय किया गया है कि अब कोविड के साथ ही रूटीन टीकाकरण के लाभार्थियों को भी मौके पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें