फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, अब चंडीगढ़ से हिल स्टेशनों का सफर करें एयरक्राफ्ट से

Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल्लू, शिमला और धर्मशाला (गग्गल) के लिए कम्यूटर एयरक्राफ्ट वीरवार से शुरू कर दिया गया है। इसमें नौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश का सफर करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह विमान वीरवार को शिमला से चंडीगढ़ पहुंचा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि इसे अभी फ्लाइट केशेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है। अगर इसे यात्री मिलेंगे तो भविष्य में इसे शेड्यूल में शामिल किया जाएगा। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला और गग्गल के लिए रवाना होगी।

यह होगा शेड्यूल 
नौ सीटर कंप्यूटर एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए सुबह 8.50 बजे रवाना होगा ओर 9.30 बजे कुल्लू पहुंचेगा। वहीं, कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए एयरक्राफ्ट  सुबह 9.50 बजे उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ 10.30 बजे पहुंचेगा। इसका किराया 7999 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं चंडीगढ़ से शिमला के लिए एयरक्राफ्ट सुबह 10.50 बजे रवाना होगा और शिमला 11.10 बजे पहुंचेगा। वहीं, शिमला से सुबह  11.30 बजे रवाना होगा और गग्गल एयरपेार्ट पर 12.30 बजे पहुंचेगा। गग्गल से शिमला केलिए दोपहर 1 बजे रवाना होगा और 2 बजे पहुंचेगा। शिमला से चंडीगढ़ के लिए 2.20 बजे चलेगा और यह 2.40 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन


सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिमला, कुल्लू  और गागल  के लिए नौ सीटर विमान शुरू किया गया है। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो इसे शेड्यूल में शामिल किया जाएगा। अगर यात्री होंगे तो इसे नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें