ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के लिए सीटीयू वेबसाइट Ctuonline.gov.in पर जाकर बुकिंग के लिए लॉग इन आईडी जेनरेट करनी होगी। आवेदक सिस्टम जेनरेटेड लॉग इन आईडी और पासवर्ड एसएमएस और ई-मेल के तहत प्राप्त करेगा। एसएमएस और ई-मेल पर टिकट बुकिंग होने की जानकारी मिल जाएगी।
वेबसाइट पर बस में उपलब्ध सीटों की संख्या और रिजर्वेशन की जानकारी भी मिलेगी। ऐप और वेबसाइट के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और दिल्ली के लिए टिकट हासिल कर सकेंगे।
सिर्फ लंबी दूरी की बसों के लिए ही ऑनलाइन बुकिंग
लंबे समय से सीटीयू की बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग सर्विस देने की मांग हो रही थी। एसी बस आने के बाद इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ गई थी। यह ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म केवल एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशल और एयर कंडीशन) बसों के लिए ही होगा। ऑर्डिनरी बसों की काउंटर से या बस में ही टिकट मिलेगी। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से पेमेंट के साथ ही इससे यात्रियों को बसों की टाइमिंग का भी पता चल जाएगा। इससे यात्रियों को बस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।