फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: चंडीगढ़ में अब एक ही जगह मिलेंगी सभी पर्यटन स्थलों की टिकट, रॉक गार्डन में लगाई जाएंगी नई मानव आकृतियां

Thu, 21 Oct 2021 11:44 AM IST
प्रमोद कुमार रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में जल्द ही सभी पर्यटन स्थलों की टिकट एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशासन की ओर से बैठक कर इस बाबत फैसला लिया गया है। वहीं, रॉक गार्डन में नई मानव आकृतियां लगाई जाएंगी। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे पर्यटक आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
रॉक गार्डन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉक गार्डन में अब नई मानव आकृतियां जुड़ेंगी। साथ ही अधूरी आकृतियों को कलाकारों की मदद से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि एक ही जगह से शहर के सभी पर्यटन स्थलों की टिकट, बोटिंग, फिल्मों की शूटिंग आदि की इजाजत मिल सके। ये सभी फैसले कई वर्ष बाद हुई रॉक गार्डन सोसायटी की बैठक में लिए गए। यह बैठक गृह सचिव नितिन यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने वर्षों से लटकी कई योजनाओं को हरी झंडी दी।
विज्ञापन

रॉक गार्डन में एक ही टिकट काउंटर होने से वीकेंड पर भीड़ लग जाती है।

यह भी पढ़ें-चरखी दादरी: प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, 200 मीटर दूर मिला किशोरी का शव

काउंटर बढ़ाने का लिया गया फैसला
बैठक में यहां काउंटर बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम बनाने की भी बात कही गई। इस व्यवस्था के बाद पर्यटकों को शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर जाकर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पर्यटक एक ही जगह से सभी की टिकट खरीद सकेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध होगी। ऑनलाइन टिकट पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी। इस सुविधा को तीन महीने के अंदर शुरू करने का लक्ष्य है। रॉक गार्डन वेस्ट मेटीरियल से बनी मानव आकृतियों के लिए विश्वभर में लोकप्रिय है, लेकिन यहां रखी कुछ आकृतियां अभी अधूरी हैं, जिन्हें बड़े कलाकारों की मदद से पूरा किया जाएगा। साथ ही मानव आकृतियां को भी यहां जगह दी जाएगी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे

रॉक गार्डन व दूसरी धरोहरों से बच्चों को जोड़ेंगे
चंडीगढ़ पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाता है, लेकिन युवा पीढ़ी को इसके इतिहास और विरासत की अधिक जानकारी नहीं है। प्रशासन ने फैसला किया है कि रॉक गार्डन समेत शहर के अन्य विरासती स्थलों से स्कूली बच्चों को जोड़ा जाएगा। इन जगहों पर कार्यशाला व टूर आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों को इनके बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सोनीपत: झगड़े के मामले में काटी गई एमएलआर में गड़बड़ी के आरोप, पांच चिकित्सकों पर मुकदमा
 
रॉक गार्डन का इतिहास बताएंगे गाइड
शहर में सबसे ज्यादा पर्यटक रॉक गार्डन को देखने के लिए पहुंचते हैं। गृह सचिव नितिन यादव ने बताया कि लोग यहां की कलाकृतियों को देखकर बहुत हैरान होते हैं, लेकिन उन्हें इनके पीछे की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाती, इसलिए प्रशासन ने फैसला किया है कि रॉक गार्डन में गाइड की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को विस्तृत जानकारी मिल सके। प्रशासन वर्चुअल गाइड की व्यवस्था करने पर भी काम कर रहा है।

विदेशियों को आकर्षित करने की योजना
चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जिसकी बनावट व खूबसूरती के कायल विदेशी भी हैं, इसलिए प्रशासन एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिससे विदेश सैलानियों को चंडीगढ़ के प्रति आकर्षित किया जा सके। फ्रांस व अन्य यूरोपीय देशों में प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चंडीगढ़ दर्शन करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें